Delhi Assembly Elections 2020 : पीएम मोदी की अपील- करो मतदान, बनाओ नया रिकॉर्ड

शनिवार, 8 फ़रवरी 2020 (10:12 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को राजधानी के लोगों से दिल्ली विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर एक नया रिकॉर्ड बनाने का आग्रह किया।
ALSO READ: Delhi Election : दिल्ली के दंगल के 10 बड़े चेहरे जिनकी किस्मत का फैसला कर रही जनता
मोदी ने शनिवार को टि्वटर पर लिखा कि आज (शनिवार को) दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान का दिन है। मैं सभी मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेते हुए बड़ी संख्या में मतदान करने और एक नया रिकॉर्ड बनाने का आग्रह करता हूं। प्रधानमंत्री ने विशेषरूप से युवाओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया है।
 
दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच शनिवार को सुबह 8 बजे मतदान शुरू हो गया और शाम 6 बजे तक चलेगा। मतगणना 11 फरवरी को होगी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी