* ना कोई पूजा ना कोई तंत्र, पढ़ें यह 8 महालक्ष्मी मंत्र
FILE
दीपावली पर अगर आप विधि विधान से बड़ी पूजा करने में असमर्थ हैं लेकिन महालक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो सिर्फ इन सरल महामंत्रों का जाप करें।
महालक्ष्मी मंत्र 1
ॐ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:।
दिवाली के दिन प्रात:काल स्नानादि से निवृत्त होकर स्वच्छता से धूप देकर, दीप जलाकर 108 बार उपरोक्त मंत्र को एकाग्रचित्त होकर जपने से मनोवांछित कामना की पूर्ति होती है।
FILE
महालक्ष्मी मंत्र 2
ॐ ह्रीं ह्रीं श्री लक्ष्मी वासुदेवाय नम:।
इस मंत्र की 11 माला दिवाली की सुबह शुद्ध भावना से दीप जलाकर और धूप देकर जपने से धन, सुख, शांति प्राप्त होती है।
एकाग्रचित होकर, दीप जलाकर, धूप करके उपरोक्त मंत्र कागज पर 108 बार लिखते हुए उच्चारण करने से दीपावली के एक माह में दरिद्रता दूर होकर सर्व सुख और लक्ष्मी की प्राप्ति होती है।
FILE
महालक्ष्मी मंत्र 5
ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम:
उपरोक्त मंत्र की 11 माला दिवाली और फिर प्रति दिन जपने से धन-धान्य की प्राप्ति होती है।
FILE
महालक्ष्मी मंत्र 6
ॐ ह्रीं श्री क्ली नम:
इस मंत्र की दीपावली के दिन प्रात: सात माला जपने से हर कार्य से लक्ष्मी की प्राप्ति होती है।
FILE
महालक्ष्मी मंत्र 7
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं महालक्ष्म्यै नम:।
उपरोक्त मंत्र की 11 माला जपने से कर्ज से मुक्ति मिलती है।