Dhanteras kab hai 2024: वर्ष 2024 में कब है धनतेरस का त्योहार, 29 या 30 अक्टूबर को?

WD Feature Desk

सोमवार, 30 सितम्बर 2024 (17:03 IST)
Dhanteras 2024 : हिंदू धर्म की मान्यता अनुसार दीपावली का पर्व 5 दिनों का होता है और इसका प्रारंभ धनतेरस से होकर भाई दूज पर समापन होता है। पहले दिन धनतेरस, दूसरे दिन नरक चतुर्दशी, तीसरे दिन दीपावली, चौथे दिन गोवर्धन पूजा और अंत में पांचवें दिन भाई दूज का पर्व मनाते हैं। कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी के दिन धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है।
 
कब है धनतेरस का पर्व : इस बार 29 अक्टूबर, दिन मंगलवार को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन भगवान धनवंतरी, कुबेर देवता और यम देव की पूजा करते हैं। इसी दिन मृत्यु के देवता यमराज के निमित्त घर के बाहर दीया जलाया जाता है, जिसे यम दीपम कहा जाता है। इस वर्ष 2024 में दीपावली पर्व 31 अक्टूबर, गुरुवार के दिन मनाया जाएगा।
 
त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ- 29 अक्टूबर 2024, मंगलवार को सुबह 10 बजकर 31 मिनट से।
त्रयोदशी तिथि समाप्त- 30 अक्टूबर 2024 दिन बुधवार को अपराह्न 01 बजकर 15 मिनट पर। 
 
धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त- शाम को 06 बजकर 31 मिनट से रात्रि 08 बजकर 13 मिनट तक रहेगा।
 
पूजा का अभिजीत मुहूर्त: दिन में 11 बजकर 42 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक।
पूजा का गोधूलि मुहूर्त: शाम को 05 बजकर 38 मिनट से शाम को 06 बजकर 04 मिनट तक।
पूजा का रात्रिकाल का चौघड़िया मुहूर्त: रात्रि 07 बजकर 15 मिनट से 08 बजकर 51 मिनट तक।
खरीदारी के शुभ मुहूर्त:-
पहला मुहूर्त : खरीदारी का त्रिपुष्कर योग : इस दिन यह योग सुबह 06 बजकर 31 से सुबह 10 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। इस योग में खरीदी गई वस्तुओं में तीन गुना बढ़ोतरी होगी।
 
दूसरा मुहूर्त : अभिजीत मुहूर्त: दिन में 11 बजकर 42 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट के बीच करें खरीदारी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी