Dev Diwali in varanasi: कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन देव दिवाली मनाई जाती है। यह माना जाता है जिस दिन वाराणसी में देव दिवाली मनाई जाए उसी दिन संपूर्ण देश में देव दिवाली मनाना चाहिए क्योंकि देव दिवाली के दिन देवों ने गंगा के तट पर एकत्रित होकर त्रिपुरासुर के वध की खुशी में दीपावली मनाई थी। वाराणसी में देव दीपावली 5 नवंबर 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन काशी के घाटों को लाखों दीयों से रोशन किए जाएंगे।
तिथि: देव दीपावली 5 नवंबर 2025, बुधवार को है।
महत्व: यह त्यौहार भगवान शिव द्वारा त्रिपुरासुर राक्षस पर अपनी जीत के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
आयोजन: शाम को गंगा के घाटों पर लाखों मिट्टी के दीपक जलाए जाते हैं।
शुभ मुहूर्त: पूर्णिमा तिथि 4 नवंबर को रात 10:36 बजे शुरू होगी और 5 नवंबर को शाम 6:48 बजे समाप्त होगी। देव दीपावली मनाने का शुभ मुहूर्त शाम 5:15 बजे से शाम 7:50 बजे तक है।
15 लाख दीये: यहां घाटों पर सरकार द्वारा 10 लाख से अधिक मिट्टी के दीयों को जलाने की व्यवस्था की गई है जबकि स्वयंसेवी संगठन 5 लाख दीये जलाने की तैयारी कर रहा है। यहां देव दीपावली की शुरुआत शंखनाद और डमरू की गूंज के साथ होगी। वाराणसी के मनोरम घाटों, कुंडों और तालाबों पर देव दीपावली समितियों और स्थानीय समितियों द्वारा एक साथ 5 लाख दीप जलाए जाएंगे। पर्यटन विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार और महोत्सव समिति, वाराणसी की ओर से 10 लाख से अधिक मिट्टी के दीयों की व्यवस्था की गई है।