धनतेरस 2023 के दिन सोना, चांदी और बर्तन खरीदने का 1 सबसे अच्छा शुभ मुहूर्त

शुक्रवार, 10 नवंबर 2023 (15:00 IST)
Dhanteras ke shubh muhurt : धन त्रयोदशी तिथि : इस बार 10 नवंबर 2023 शुक्रवार को धनतेरस की त्रयोदशी तिथि दोपहर 12बजकर 35 मिनट पर प्रारंभ होगी। त्रयोदशी अगले दिन यानी 11 नवम्बर को दोपहर 01 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। इसलिए धन तेरस का पर्व 10 नवंबर को मनाया जा रहा है। जानिए इस दिन कौनसे शुभ मुहूर्त में खरीदें।
 
तेरस की तिथि:-
त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ- 10 नवम्बर 2023 को दोपहर 12:35 से।
त्रयोदशी तिथि समाप्त- 11 नवम्बर 2023 को दोपहर 01:57 पर।
 
नोट : चूंकि तिथि दिन में प्रारंभ हो रही है तो 10 नवंबर 2023 शुक्रवार को ही धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा, क्योंकि तेरस की पूजा रात में ही होती है और 11 तारीख को दोपहर को तिथि समाप्त हो जाएगी।
 
10 नवंबर 2022 धनतेरस पर सोना, चांदी और बर्तन खरीदने के शुभ मुहूर्त | Dhanteras ke shubh muhurt 2022:
 
- धनतेरस पूजा के शुभ मुहूर्त : शाम 05:44 से 06:06 तक।
- अभिजित मुहूर्त : सुबह 11:59 से दोपहर 12:46 तक।
- विजय मुहूर्त : दोपहर 02:18 से 03:05 तक।
 
सोना चांदी खरीदने का सबसे शुभ समय : सुबह 10:41 से  दोपहर 03:01 का समय सबसे उत्तम है। इसके बाद शाम 05:35 से रात 07:20 तक है।
धनतेरस पूजा मुहूर्त- शाम को 06:20 से रात्रि 08:20 तक।
प्रदोष काल मुहूर्त- शाम को 06:02 से रा‍त्रि 08:34 तक।
अभिजीत मुहूर्त-  दोपहर 12:00 से 12:45 तक।
विजय मुहूर्त- दोपहर 02:15 से 03:01 तक।
अमृत काल: शाम 05:35 से रात 07:20 तक।
 
नोट: स्थानीय समयानुसार मुहूर्त समय में घट-बढ़ रहती है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी