14 November 2021 : देवउठनी एकादशी आज है, देवोत्थान और देवप्रबोधिनी एकादशी पर जानिए तुलसी पत्ते तोड़ने के 3 सरल मंत्र

आज देवउठनी एकादशी dev uthani ekadashi 2021 है। इसे देवोत्थान और  देवप्रबोधिनी एकादशी भी कहा जाता है।
 
धार्मिक पौराणिक ग्रंथों में तुलसी का बहुत महत्व माना गया है। जहां तुलसी का प्रतिदिन दर्शन करना पापनाशक समझा जाता है, वहीं तुलसी पूजन करना मोक्षदायक माना गया है।
 
हिन्दू धर्म में देव पूजा और श्राद्ध कर्म में तुलसी आवश्यक मानी गई है। तुलसी पत्र से पूजा करने से व्रत, यज्ञ, जप, होम, हवन करने का पुण्य प्राप्त होता है।
 
तुलसी के पत्ते तोड़ने के 3 मंत्र :  tulsi mantra
 
1 - ॐ सुभद्राय नमः
 
2 - ॐ सुप्रभाय नमः
 
3 - मातस्तुलसि गोविन्द हृदयानन्द कारिणी
नारायणस्य पूजार्थं चिनोमि त्वां नमोस्तुते ।।
ALSO READ: देवउठनी एकादशी आज, जानिए शुभ मुहूर्त, महत्व, कथा और पूजन विधि एक साथ

श्रीहरि विष्णु को जगाने के लिए इस मंत्र का जाप करना चाहिए

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी