Devuthani Ekadashi 2025: देव उठनी एकादशी पूजा और तुलसी विवाह का शुभ मुहूर्त

WD Feature Desk

गुरुवार, 30 अक्टूबर 2025 (12:23 IST)
Tulsi Vivah Muhurat 2025: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रबोधिनी एकादशी को देव उठनी एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस दिन भगवान विष्‍णु को जगाकर उनकी पूजा करते हैं और शाम को प्रदोषकाल में उनके विग्रह रूप का तुलसी जी के साथ विवाह करवाते हैं। इस बार देव उठनी ग्यारस का व्रत 1 नवंबर 2025 को रखा जाएगा। वैष्णवजन 2 नवंबर को व्रत रखेंगे। आओ जानते हैं देव उठनी एकादशी पूजा और तुलसी विवाह का शुभ मुहूर्त।
 
देव उठनी एकादशी तिथि:
एकादशी तिथि प्रारंभ: 1 नवंबर 2025 को सुबह 09:11 बजे।
एकादशी तिथि समाप्त: 2 नवंबर 2025 को सुबह 07:31 बजे।
चूंकि एकादशी तिथि 1 नवंबर को सूर्योदय के समय मौजूद रहेगी (उदया तिथि), इसलिए व्रत 1 नवंबर को ही व्रत रखा जा रहा है। व्रत का पारण अगले दिन, यानी 2 नवंबर 2025 को दोपहर 01 बजकर 11 मिनट के बाद किया जा सकता है।
 
दिनांक 1 नवंबर 2025 के शुभ मुहूर्त:
अभिजीत मुहूर्त: दिन में 11:42 से 12:27 तक। विष्णु पूजा का मुहूर्त।
गोधूलि मुहूर्त: शाम को 05:36 से 06:02 तक। तुलसी विवाह का मुहूर्त।
प्रदोषकाल मुहूर्त: यह सूर्यास्त के 40-45 मिनट पहले शुरू होता है और सूर्यास्त के 40-45 मिनट बाद तक चलता है। सूर्यास्त 05:36 पर होगा। तुलसी विवाह का मुहूर्त।
 
दिनांक 2 नवंबर 2025 के शुभ मुहूर्त:
अभिजीत मुहूर्त: दिन में 11:42 से 12:26 तक। विष्णु पूजा का मुहूर्त।
गोधूलि मुहूर्त: शाम को 05:35 से 06:01 तक। तुलसी विवाह का मुहूर्त।
प्रदोषकाल मुहूर्त: शाम 06:31 से रात्रि 07:41 तक रहेगा। तुलसी विवाह का मुहूर्त।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी