किसान आंदोलन के बीच पंजाब के BJP नेताओं ने PM मोदी से की मुलाकात

मंगलवार, 5 जनवरी 2021 (21:48 IST)
नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन के बीच पंजाब के भाजपा नेताओं ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पंजाब भाजपा के नेता और पूर्व मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी और हरजीत सिंह ग्रेवाल ने प्रधानमंत्री मोदी से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की।
ALSO READ: आशीष नेहरा बोले कि सैनी को मिल सकता है अतिरिक्त गति का लाभ
मुलाकात के बाद सुरजीत कुमार ज्याणी ने कहा कि प्रधानमंत्री पंजाब को बेहतर तरीके से समझते हैं और किसानों को अहमियत देते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को अड़ना नहीं चाहिए, उन्हें कृषि कानूनों को निरस्त करने की अपनी मांग छोड़ देनी चाहिए। हरजीत सिंह ग्रेवाल ने कहा कि किसानों के आंदोलन में माओवादी घुस गए हैं, जो मुद्दे को सुलझाने नहीं दे रहे हैं।
ALSO READ: Vaccine की मंजूरी से स्वास्थ्य व आर्थिक मोर्चे पर उम्मीदें बढ़ीं
पंजाब भाजपा के इन नेताओं की प्रधानमंत्री से मुलाकात सरकार और किसानों के बीच सोमवार को संपन्न हुई सातवें दौर की वार्ता के ठीक एक दिन बाद हुई है। उस बैठक में गतिरोध का कोई समाधान नहीं निकल सका था।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी