जबरन धर्मांतरण पर कानून
भारत में जबरन धर्मांतरण के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर कोई केंद्रीय कानून नहीं है, लेकिन कई राज्यों में इसे लेकर कानून बनाए गए हैं। इनमें ओडिशा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे राज्य शामिल हैं। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 2021 में जबरन धर्मांतरण के खिलाफ एक कानून पारित किया था, जिसमें 10 साल तक की सजा का प्रावधान है। भारत के पड़ोसी देशों जैसे पाकिस्तान, नेपाल, म्यांमार, श्रीलंका और भूटान में भी जबरन धर्मांतरण के खिलाफ कानून मौजूद हैं।