किसानों की पीड़ा देखकर दु:खी हैं सिने अभिनेता धर्मेन्द्र, ट्वीट कर सरकार को दी सलाह

शुक्रवार, 11 दिसंबर 2020 (16:19 IST)
बीकानेर। 3 नए कृषि कानून वापस लेने की मांग करते हुए दिल्ली की सीमाओं पर 16 दिन से किसान डटे हुए हैं। किसान आंदोलन बॉलीवुड अभिनेता और राजस्थान में बीकानेर के पूर्व सांसद धर्मेन्द्र किसान की पीड़ा देखकर दु:खी है।
 
धर्मेन्द्र ने सोशल मीडिया ट्वीटर पर ट्वीट कर कहा, 'मैं अपने किसान भाईयों की पीड़ा देखकर बेहद दु:खी हूं। सरकार को जल्द ही इस मामले का समाधान निकालना चाहिए।
 

I am extremely in pain to see the suffering of my farmer brothers . Government should do something fast . pic.twitter.com/WtaxdTZRg7

— Dharmendra Deol (@aapkadharam) December 11, 2020
उल्लेखनीय है कि धर्मेन्द्र के बेटे सनी देओल पंजाब के गुरदासपुर से भाजपा सांसद हैं जबकि पत्नी हेमा मालिनी मथुरा से भाजपा की ही सांसद हैं।
 
84 वर्षीय धर्मेंद्र अपने मुंबई के समीप ही अपने फॉर्महाउस में अकेले रहकर ऑर्गेनिक खेती करते हैं। उनके पास कई गायें भी हैं। इस दौरान वे सोशियल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो भी लोगों के साथ साझा करते रहते हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी