पंजाब के मलोट में किसानों ने BJP विधायक को पीटा, कपड़े फाड़े, चेहरे पर कालिख पोती

शनिवार, 27 मार्च 2021 (21:42 IST)
चंडीगढ़। किसान अभी भी कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। पंजाब में भाजपा के एक विधायक की शनिवार को मुक्तसर जिले के मलोट में किसानों के एक समूह द्वारा कथित रूप से पिटाई की गई और उनकी शर्ट फाड़ दी गई।
ALSO READ: टिकैत ने दी सरकार को चुनौती, बोले- किसान नेताओं की रिहाई नहीं हुई तो BJP नेताओं का होगा बहिष्कार
खबर के मुताबिक अबोहर के विधायक अरुण नारंग संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करने के लिए मलोट गए थे, जिसका किसानों ने कड़ा विरोध किया।
ALSO READ: म्यांमार में सुरक्षाबलों की अब तक की सबसे हिंसक कार्रवाई, 1 दिन में 91 लोगों की मौत
पुलिस उपाधीक्षक (मलोट) जसपालसिंह ने बताया कि वहां तैनात पुलिस अधिकारी नारंग को निकालकर सुरक्षित जगह ले गए। नारंग ने बताया कि उन्हें कुछ लोगों ने घूंसा मारा और उन लोगों ने उन पर काले रंग का तरल पदार्थ भी फेंका। (प्रतीकात्मक चित्र)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी