karva chauth 2019 : मेहंदी की ये 3 यूनिक डिजाइन जरूर करें ट्राय

Webdunia
करवा चौथ पर सुहागन महिलाओं का हाथों में मेहंदी लगवाना बहुत ही शुभ माना जाता है। तो क्यों न इस बार आप मेहंदी की डिजाइन के साथ थोड़ा एक्सपेरिमेंट करें और कुछ यूनिक डिजाइन हथेलियों पर बनाएं। आइए, जानते हैं ऐसी ही 3 यूनिक मेहंदी डिजाइन जो बेहद खूबसूरत दिखने के अलावा बनाने में भी काफी आसान है -

 
 
1 ब्रेसलेट मेहंदी - 
ये मेहंदी की बहुत ही यूनिक डिजाइन है जो आपके हाथों पर ब्रेसलेट का लुक देगी। खूबसूरत सी इस मेहंदी को बनाने में भी काफी कम समय लगता है।


 
 
2 फ्लावर डिजाइन मेहंदी -
ये डिजाइन महिलाओं में काफी पॉपुलर है। इसे लगाना भी काफी आसान है। फ्लावर डिजाइन मेहंदी काफी अलग और स्टाइलिश लुक देती है।


 
 
3 रिंग मेहंदी डिजाइन -
अगर आपको मेहंदी के ज्यादा भरे डिजाइन पसंद नहीं हैं तो आप रिंग मेहंदी भी ट्राय करें। आजकल ये काफी डिमांड में हैं और ये आपको काफी क्लासी लुक देती हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख