Karwa Chauth Mehndi Design 2021 : करवा चौथ पर मेहंदी की लेटेस्ट डिजाइन यहां देखें

करवा चौथ पर मेहंदी को लेकर महिलाएं बड़ी उत्‍सुक रहती है। अलग-अलग तरह से डिजाइन बनवाने के बाद अलग ही ताजगी महसूस होती है। हालांकि महिलाएं वैसे भी मेहंदी लगवाने के मौके तलाशती है। और अगर लंबे वक्‍त तक कोई मौका नहीं मिलता है तो यह यू हीं मेहंदी लगवा लेती है और खुश भी हो जाती है। हालांकि मेहंदी लगवाने के पहले वे मेहंदी की लेटेस्‍टी डिजाइन जरूरी सर्च करती है। और इस करवा चौथ आप भी खोज रहे हैं तो यहां देख सकते हैं। तो चलिए देखते हैं करवा चौथ 2021 की लेटेस्‍ट मेहंदी डिजाइन -

1. गोल बूटा - सिर्फ आपकी हथेली जितना बड़ा गोल बुटा यह डिजाइन काफी ट्रेंड में है। इस प्रकार की मेहंदी लड़कियां बहुत पसंद करती है। साथ जिन महिलाओं को बहुत ज्‍यादा टाइम नहीं है या फिर छोटी-छोटी मेहंदी बनवाना ही पसंद है वे लोग ही जरूर इस प्रकार की डिजाइन बनवाते हैं। रचने के बाद यह बहुत सुंदर लगती है।




2. झालर मेहंदी - इस प्रकार की मेहंदी महिलाएं जरूर लगवाती हैं जिन्‍हें बहुत बड़ी-बड़ी मेहंदी डिजाइन पसंद नहीं है। जिन्‍हें सिंपल और यूनिक डिजाइन पसंद है। इस डिजाइन में पूरे हाथों पर मेहंदी नहीं लगाते हुए साइड में मेहंदी लगाई जाती है। जी हां, या तो आपके अंगूठे और उसकी बाजू वाली अंगुली पर या फिर रिंग फिंगर और सबसे छोटी वाली अंगुली पर डिजाइन बनाई जाती है।



3.अरेबिक मेहंदी - यह डिजाइन आज भी ट्रेंड में है। सबसे सिंपल और सबकी पंसदीदा। जब वक्‍त की कमी होती है तो यही वाली डिजाइन पसंद की जाती है।



4.भरमा हाथ - आज भी भरमा स्‍टाइल खूब पसंद किया जाता है। इसमें भी अलग-अलग प्रकार की डिजाइन बनने लगी है। एक वक्‍त था जब सिर्फ चिलम वाली डिजाइन बनाई जाती थी। लेकिन अब त्‍योहार और प्रोग्राम के अनुसार मेहंदी के अंदर डिजाइन बनाई जाती है।



5. बेल डिजाइन - यह डिजाइन बहुत सिंपल और आकर्षक होती है। ज्‍यादा टाइम नहीं हो या छोटी - छोटी मेहंदी डिजाइन चाहते हैं तो यह परफेक्‍ट लुक देगी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी