दुल्हन को रिसेप्शन में रॉयल लुक चाहिए तो ऐसे करें चुनाव

वैसे तो शादी वाले दिन दुल्हन जो भी पहन ले खूबसूरत ही लगती है। आखिर हर दुल्हन के चेहरे पर अपने उस खास दिन का निखार ही कुछ अलग होता है, लेकिन शादी के मौके पर विभिन्न अवसर के लिए सही लहंगे का चुनाव एक खास निर्णय होता है। जो आपकी सुंदरता को और भी निखार देता है।

यदि आप अपने खास दिन यानी रिसेप्शन वाले दिन कुछ नया और ट्रेंडी पहनना चाहती हैं तो आइए, आपको बताते हैं कि आपके पास क्‍या-क्या विकल्प हैं... 
 
शादियों में लाल रंग का लहंगा हमेशा से ही सभी दुल्हनों की पहली पसंद है। यहां तक कि लड़के भी अपनी दुल्हन को सुर्ख लाल रंग के जोड़े में देखना पसंद करते हैं, लेकिन जैसे-जैसे सभी लोग ट्रेंड और फैशन को अपने हर खास अवसर पर फॉलो करने लगे हैं, वैसे ही अब कई अन्य रंगों को भी ब्राइड और ग्रूम पसंद करने लगे हैं। 
 
अब केवल लाल रंग ही दुल्हन के जोड़े का पर्याय नहीं रह गया है। अब मिडनाइट ब्लू, ऑरेंज, गुलाबी, क्रीम, सिल्‍वर, गोल्डन व हरे रंग तक सभी रंगों को शादी के जोड़े के रूप में पहना जा रहा है। इन रंगों के लहंगों को जब आप खूबसूरत हैवी ज्वेलरी के साथ पहनते हैं तो ये रंग आपको रॉयल लुक देते हैं।
 
साथ ही रॉयल लुक पाने के लिए ट्रेंड में सोबर कलर इन है। तड़क-भड़क रंग अब कम पसंद किए जा रहे हैं। ज्वेलरी भी जितनी जरुरी हो, उतनी ही पहनें। दुल्हन होने का ये मतलब नहीं है कि आप अनावश्यक गहनों से खुद को लाद दें। रॉयल लुक पाने के लिए मेकअप भी सोबर ही रखें। कम चीजें पहनी हों, लेकिन हर एक पहनी गई चीज क्लासी हो, तब बनेगा आपका परफेक्ट रॉयल ब्राइड लुक।

ALSO READ: दुल्हन करवाए एयरब्रश मेकअप, जानिए 5 फायदे...

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी