Gangaur Vrat 2025: गणगौर का त्योहार हिन्दू धर्म में सुहागिन महिलाओं का बहुत महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है। हालांकि कुंवारी कन्याएं इसका व्रत भी रखती है शादीशुदा महिलाएँ पति की लंबी उम्र के लिए यह व्रत रखती है तो वहीं कुंवारी कन्याएं अच्छे वर की प्राप्ति के लिए व्रत रखती है। गणगौर में ही भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना की जाती है। ये त्योहार पूरे 16 दिनों तक मनाया जाता है। गणगौर की पूजा में 16 अंक का विशेष महत्व होता है। चलिए इस आर्टिकल में समझते हैं, गणगौर की पूजा में 16 अंक का क्या महत्व है।
गणगौर पूजा में 16 नंबर इतना खास क्यों?
हिन्दू धर्म में किसी भी पूजा को पूरे विधि-विधान से संपन्न किया जाता है। मान्यता है कि पूरे मन और विधिपूर्वक की गई पूजा से भगवान प्रसन्न होते हैं। यही बात गणगौर पूजा में भी लागू होती है। गणगौर पूजा में भगवान को हर चीज़ 16 अंकों में चढ़ाने की परंपरा है। पूजन की सामग्री से लेकर श्रंगार का सामान और प्रसाद आदी। इसके अलावा काजल, रोली और मेहंदी का इस्तेमाल सोलह-सोलह बार दिवार या फिर कागज़ पर बिंदिया लगाने के लिए किया जाता है। गणगौर की पूजा भी 16 दिनों तक की जाती है, इसलिए इस पूजा में 16 अंक का विशेष महत्व है।
अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।