गुजरात के पूर्व डीजीपी 'आप' में शामिल

शुक्रवार, 14 मार्च 2014 (10:53 IST)
FILE
अहमदाबाद। गुजरात के पूर्व पुलिस महानिदेशक आरबी कुमार गुरुवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए।

'आप' के मीडिया समन्वयक हर्षिल नायक ने बताया कि कुमार गुरुवार शाम 'आप' के प्रदेश कार्यालय में पहुंचे और अपना नाम पार्टी सदस्य के रूप में दर्ज कराया।

कुमार 1972 बैच के भारतीय पुलिस अधिकारी हैं और उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। (वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें