World Music Day पर 10 बेस्ट कोट्स

World Music Day 2023
'तारीफ करूं क्या उसकी जिसने तुम्हे बनाया' आज यह गाना किसी व्यक्ति के लिए नहीं बल्कि म्यूजिक के लिए डेडिकेट किया जा रहा है। संगीत के बिना लाइफ को इमेजिन करना थोडा मुश्किल है क्योंकि इस दुनिया में हर चीज़ चीज़ संगीत से जुडी हुई है। संगीत के इन्ही महत्व को देखते हुए हर साल 21 जून को वर्ल्ड म्यूजिक डे मनाया जाता है।

पहला इंटरनेशनल म्यूजिक डे 1982 में मनाया गया था। उस साल का सबसे लंबा दिन था जिसे समर सोल्स्टिस भी कहा जाता है। यह दिवस पहली बार पेरिस में Fête de la Musique नाम से मनाया गया था। इस दिवस की शुरुआत फ्रेंच के राजनेता जैक लंग द्वारा की थी। उन्होंने इस दिवस की शुरुआत के लिए म्यूजिक कंपोजर और रेडियो प्रोड्यूसर मौरिस फ्लूरेट की मदद ली थी। इस म्यूजिक डे पर आप किसी सिंगर या म्यूजिक लवर के साथ यह बेहतरीन कोट्स शेयर कर सकते हैं।
 
1. ज़िन्दगी की यही रीत है
जीवन का सुर की संगीत है।

 
2. कभी शोर भी संगीत लगे
तो कभी लगे संगीत शोर
जीवन की ये कैसी डोर
 
3. ज़िन्दगी एक सफर है सुहाना
इस सफर में सिर्फ मुझे संगीत ने ही जाना।


 
4. पूरी दुनिया म्यूजिक की दीवानी है
हकीकत में यही जिंदगानी है।

 
5.जहां शब्द असफल हो जाते हैं,
वहां संगीत सफल हो जाता है।

 
6. इस इंस्टाग्राम रीमिक्स के ज़माने में
अब सिर्फ किशोर कुमार का म्यूजिक हील कर सकता है।

 
7. हर इंसान सुकून के लिए कुछ चुनता है,
किसी ने इबादत चुनी और हमने संगीत को चुना।

 
8. संगीत के बिना
जग सुना सुना लागे

 
9. इस दुनिया के शोर में
म्यूजिक किसी सागर का किनारा है।

 
10. संगीत एक ऐसी भाषा है
जो पूरी दुनिया समझती है।

 
ALSO READ: World Music Day का क्या है इतिहास? जानिए म्यूजिक से जुड़े 8 रोचक तथ्य

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी