agniveer: सेना में करियर बनाने का अवसर, भर्ती रैली 1 से 7 नवंबर तक मुंबई में

गुरुवार, 5 अक्टूबर 2023 (18:31 IST)
agniveer recruitment rally: रक्षा मंत्रालय (Defense Ministry) ने गुरुवार को कहा कि अग्निवीर (agniveer) और नियमित कैडर के लिए भारतीय सेना (Indian Army) की भर्ती रैली का दूसरा चरण मुंबई में 1 से 7 नवंबर के बीच आयोजित किया जाएगा। इस भर्ती रैली का आयोजन कलीना में मुंबई विश्वविद्यालय के मैदान में किया जाएगा।
 
मंत्रालय ने कहा कि अग्निवीर और नियमित कैडर के लिए भारतीय सेना की भर्ती रैली का दूसरा चरण 1 से 7 नवंबर तक मुंबई के कलीना में स्थित मुंबई विश्वविद्यालय के मैदान में आयोजित किया जाएगा। साझा प्रवेश परीक्षा-2023 में चयनित हुए उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र ई-मेल के जरिए भेज दिए गए हैं।
 
यह भी बताया गया कि सेना भर्ती कार्यालय (मुंबई) के तहत यह भर्ती रैली महाराष्ट्र के 8 जिलों- मुंबई शहर, मुंबई उपनगरीय, ठाणे, नासिक, धुले, पालघर, रायगढ़ और नंदुरबार को कवर करेगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी