गुजरात में आप उम्मीदवार कंचन जरीवाला लापता, AAP का भाजपा पर गंभीर आरोप

बुधवार, 16 नवंबर 2022 (12:12 IST)
सूरत। गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है। इस बीच आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने सूरत ईस्ट से उसकी उम्मीदवार कंचन जरीवाला का अपहरण कर लिया।
 
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सूरत ईस्ट से हमारी उम्मीदवार कंचन जरीवाला कल से परिवार समेत लापता है। पहले भाजपा ने उनका नामांकन रद्द कराने का प्रयास किया, पर उनका नामांकन स्वीकार हो गया। बाद में उन पर नामांकन वापस लेने के लिए दबाव डाला गया। क्या उनका अपहरण हुआ है?
 

Our candidate from Surat (East), Kanchan Jariwala, and his family missing since yesterday. First, BJP tried to get his nomination rejected. But his nomination was accepted. Later, he was being pressurised to withdraw his nomination.

Has he been kidnapped?

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) November 16, 2022
आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा ने सूरत ईस्ट से हमारी उम्मीदवार कंचन जरीवाला का अपहरण कर लिया है। उन्हें आखिरी बार सोमवार को आरओ दफ्तर के बाहर देखा गया था। पहले उनका नामांकन रद्द करने के प्रयास किए गए। बाद में उन पर नामांकन वापस लेने के लिए दबाव डाला गया। इस घटना से चुनाव आयोग पर सवाल उठ रहे हैं।
 

BJP has kidnapped our candidate from Surat (East) from Gujarat, Kanchan Jariwala. He was last seen at the RO office yesterday. They tried to get his nomination rejected. Later, he was pressurised to withdraw his nomination. This raises questions on EC: AAP leader Manish Sisodia pic.twitter.com/g593SN9KXN

— ANI (@ANI) November 16, 2022
इस बीच गुजरात में आप के सीएम उम्मीदवार इसुदान गढ़वी ने आरोप लगाया कि कंचन जरीवाला के लापता होने में भाजपा का हाथ है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भाजपा ‘आप’ से इतनी डरी हुई है की वो गुंडागर्दी पर आ गई है! सूरत ईस्ट से चुनाव लड़ रहे हमारे कंचन जरिवाला के पीछे भाजपा वाले कुछ दिनो से पीछे पड़े हुए थे और आज वो ग़ायब है! माना जा रहा है की भाजपा के गुंडो ने उन्हें उठा ले गए हैं! उनका परिवार भी ग़ायब है! भाजपा कितनी गिरेगी?

आप नेता संजय सिंह ने कहा कि BJP के अराजक तत्व चुनाव दफ़्तर में आते हैं, कोशिश करते हैं कि आप प्रत्याशी कंचन जरीवाला का नामांकन रद्द हो, नहीं हो पाया तो उनको उठाकर चले जाते हैं केजरीवाल अपने काम गिना रहे हैं और भाजपा अपहरण कर रही है?
Edited by : Nrapendra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी