haryana election 2024: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) वाद्रा ने मंगलवार को नई दिल्ली में आरोप लगाया कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बेरोजगारी की ऐसी महामारी फैलाई है कि होनहार युवाओं का जीवन बर्बाद हो रहा है। हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 5 अक्टूबर को होगा और मतों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी।
1.8 लाख पद खाली पड़े हैं : प्रियंका गांधी ने 'एक्स' पर पोस्ट किया कि हरियाणा में भाजपा ने बेरोजगारी की ऐसी महामारी फैलाई है कि होनहार युवाओं का जीवन बर्बाद हो रहा है। प्रदेश में कुल 4.5 लाख सरकारी पद हैं जिनमें से 1.8 लाख पद खाली पड़े हैं। भाजपा ने हरियाणा के युवाओं से भविष्य की सारी उम्मीदें छीनकर उनके साथ घोर अन्याय किया है।