क्या कुमारी सैलजा हरियाणा में बनेंगी कांग्रेस की मुख्यमंत्री, भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बड़ा बयान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

रविवार, 6 अक्टूबर 2024 (00:37 IST)
Haryana Assembly Elections 2024 : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शनिवार को दावा किया कि राज्य में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। साथ ही उन्होंने दोहराया कि पार्टी के विधायकों से राय लेने के बाद आला कमान मुख्यमंत्री के चेहरे का फैसला करेगा।
ALSO READ: Exit Poll : BJP बोली- गलत साबित होंगे एग्जिट पोल, कांग्रेस नेता बोले- राहुल गांधी की यात्रा की सफलता
हुड्डा ने हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने और कई ‘एग्जिट पोल’ में कांग्रेस की जीत की संभावना व्यक्त किए जाने के बाद यह टिप्पणी की। उन्होंने रोहतक स्थित अपने आवास में संवाददाताओं से कहा कि ‘हम पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना रहे हैं।’’
ALSO READ: Exit Poll: हरियाणा में भाजपा को झटका, कांग्रेस की बन सकती है सरकार, ByeByeBJP हुआ ट्रेंड
कई एग्जिट पोल में कांग्रेस की जीत का अनुमान व्यक्त किये जाने पर पार्टी के वरिष्ठ नेता हुड्डा (77) ने कहा, “हमारे आकलन के अनुसार मैं यह कहता रहा हूं कि हम पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे... मैं पहले से ही कह रहा हूं कि लोगों ने कांग्रेस की सरकार बनाने का निर्णय कर लिया है।”
क्या रणदीप सिंह सुरजेवाला भी उम्मीदवार 
यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद किसे मुख्यमंत्री बनाया जाएगा, तो हुड्डा ने दोहराया कि पार्टी में एक निर्धारित प्रक्रिया है, जिसके अनुसार “पार्टी विधायकों की राय ली जाएगी, जिसके बाद आला कमान फैसला करेगा।”
 
यह पूछे जाने पर कि कुमारी सैलजा और रणदीप सिंह सुरजेवाला भी मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं, तो इसके जवाब में हुड्डा ने कहा कि राजनीति ऐसी चीज है कि कोई भी आकांक्षा रख सकता है, “लेकिन एक प्रक्रिया है कि विधायक अपनी राय देंगे, जिसके बाद आला कमान फैसला करेगा।”
ALSO READ: exit poll j&k 2024 : क्या जम्मू-कश्मीर में बनने जा रही है त्रिशंकु सरकार
भाजपा के दोबारा सत्ता में आने के पार्टी नेताओं के दावे पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा, “भाजपा इसके अलावा और कह भी क्या सकती है? नतीजे आने के बाद उन्हें पता चल जाएगा।” उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा केवल कांग्रेस के बारे में बात करती रही। उसने पिछले 10 वर्षों के अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने नहीं रखा क्योंकि उनके पास दिखाने के लिए कुछ है ही नहीं।
 
हुड्डा ने एग्जिट पोल के अनुमानों का हवाला देते हुए कहा, ‘‘जब लोगों ने भाजपा से (उसके द्वारा किए गए कार्यों का) हिसाब मांगा तो उसने अपना मुख्यमंत्री बदल दिया। लेकिन इसके बदले लोगों ने सरकार बदलने का फैसला किया है।’’
 
निकम्मी सरकार
हरियाणा की मौजूदा भाजपा सरकार को ‘निकम्मी’ सरकार करार देते हुए कांग्रेस नेता ने दावा किया कि इस सरकार में भ्रष्टाचार और बेरोजगारी चरम पर है जबकि किसान, कर्मचारी, गरीब, मजदूर, महिलाएं और युवा समेत हर वर्ग तंग आ चुका है।
ALSO READ: आरक्षण की सीमा 50 प्रतिशत से अधिक करने को लेकर कांग्रेस ने भाजपा से पूछा सवाल
हुड्डा ने कहा कि यह चुनाव ‘ कांग्रेस की पिछली सरकार की उपलब्धियों बनाम भाजपा की विफलताओं व निकम्मेपन’ जैसे मुद्दों पर लड़ा गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘8  अक्टूबर को नतीजे आने के बाद हम सरकार बनाएंगे। कांग्रेस अपने वादे पूरे करेगी। हमने 2005 में अपने शासनकाल में किए गए वादे पूरे किए और 2009 में भी हमने सभी वादों को पूरा करके दिखाया।’’ इनपुट भाषा

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी