क्या आपकी डाइट में बहुत ज्यादा घी शामिल है? तो जान लीजिए नुकसान

अधिकांश लोग ज्यादा घी खाने को अच्छा मानते हैं लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है कि ज्यादा घी खाने से ही आप स्वस्थ रहेंगे, बल्कि कई बार डाइट में घी की अधिकता से सेहत को कई नुकसान पहुंच सकते हैं। आइए, जानते हैं ज्यादा घी खाने से सेहत को कौन से नुकसान हो सकते है -    
 
1. यदि आप जरूरत से ज्यादा घी डायट में शामिल करते हैं तो इससे शरीर में फैट बढ़ सकता है।
 
2. शरीर में ज्यादा फैट होगा तो इससे मोटापा और कार्डियो वस्कुलर बीमारी होने की आशंका भी जाएगी।
 
3. कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी बढ़ेगी जिससे आगे जाकर समस्या हो सकती है।
 
4. अगर घी मिलावटी हो तो इसे खाने से बचें। ये नकली मक्खन और जानवरों के फैट से बना हो सकता है जो सेहत के लिए काफी नुकसानदायक है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी