अगर केला खाते हैं तो केले के फूल के बारे में भी जरूर जानिए

केला तो अधिकांश लोग खाते ही हैं और इसके सेहत लाभ भी किसी से छुपे नहीं है। लेकिन कम ही लोग केले के फूल के सेवन के बारे में जानते हैं। केले की ही तरह इसके फूल का सेवन करने से भी कई बीमारियों से निजात पाने में फायदा मिलता हैं। आइए, जानते हैं -
 
1 एनीमिया -
 
एनीमिया यानि खून की कमी से बचने के लिए केले के फूल का इस्तेमाल किया जाता है। इसे खाने से शरीर में आयरन की कमी नहीं होती और रक्त की कमी की पूर्ति भी की जा सकती है।
 
2 कैंसर - 
 
कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचने के लिए भी केले का फूल मददगार है। इसके अत्यधिक मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट तत्व होते हैं जो फ्री रेडिकल्स से बचाने के साथ ही कैंसर से बचाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।
 
3 तनाव - 
 
केले के फूल में खासी मात्रा में मैग्नीशियम, एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी डिप्रेसेंट तत्व होते हैं जो आपको मानसिक तनाव से बचाते हैं और आपके मूड को बेहतर बनाए रखते हैं।
 
4 पाचन - 
 
पाचन के लिए यह काफी अच्छा होता है और पाचन संबंधी समस्याओं को भी खत्म करने में सहायक होता है। इसके सेवन से आप पेटदर्द, गैस, अपच, एसिडिटी आदि से बच सकते हैं।
 
5 शुगर - 
 
रक्त में शुगर यानि शर्करा के स्तर को कम करने के लिए केले का फूल लाभकारी है। यह इंसुलिन के लेवल को घटाता है। इसके अलावा किसी भी तरह के इंफेक्शन से भी बचाता है।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी