जानिए, शरीफा के सेवन से होने वाले बेशुमार फायदे

बाहर से कठोर दिखने वाला शरीफा अंदर से बहुत ही मुलायम होता है। शरीफा को ही सीताफल भी कहा जाता है, इसका इस्तेमाल कई प्रकार की स्वीट डिश, आइस- क्रीम आदि बनाने में भी किया जाता है। शरीफा में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, मैग्निशियम, फाइबर, न्यूट्रिएंट्स होते है, इसलिए इसके सेवन से कई गंभीर बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। आइए जानते हैं शरीफे के सेवन के होने वाले बेशुमार फायदे -
 
1 शरीफे में पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी-6 पाया जाता है, जो अस्थमा अटैक से बचाव करने में मदद करता है।
 
2 ऐसा माना जाता है कि दिल के मरीजों को शरीफा का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। शरीफा में मौजूद पोटैशियम, मैग्निशियम दिल से जुड़ी बीमारियों से राहत दिलाने में बहुत मददगार होते है।
 
3 शरीफा का सेवन आंखों की रोशनी को बढ़ाने में भी फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन पाए जाते हैं।
 
4 शरीफा में कॉपर और आयरन भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो खून की कमी को दूर करता है। इसलिए इसका सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।
 
5 इसमें मौजूद फाइबर कब्ज की परेशानी को दूर करता है।
 
6 शरीफा में मौजूद विटामिन बी-6 और एंटीऑक्सीडेंट के गुण दिमाग को तेज करने में सहायक होने के साथ ही तनाव कम करने में भी मदद करते हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी