गर्म मौसम में खाएं सत्तू, देगा शरीर को ठंडक और कई बेहतरीन फायदे

गर्मियों में खान-पान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। इस मौसम में भारी खाना आसानी से पच नहीं पाता है और शरीर को ठंडक देने वाली चीजें खाना बेहतर होता है, उन्हीं चीजों में से एक है स्वादिष्ट सत्तू का सेवन। गर्मी के दिनों में सत्तू खाना सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। आइए, जानते हैं इस मौसम में सत्तू खाने के फायदे -
 
 
1 गर्मी के दिनों में सत्तू का सेवन आपको गर्मी के दुष्प्रभाव एवं लू की चपेट से तो बचाता ही है। सत्तू का प्रयोग करने से लू लगने का खतरा कम होता है क्योंकि यह शरीर में ठंडक पैदा करता है।
 
2 अगर आपको बार-बार भूख लगती है या फिर आप लंबे समय तक भूखे नहीं रह सकते, तो सत्तू आपके लिए लाभदायक है। इसे खाने या फिर इसका शर्बत पीने के बाद लंबे समय तक आपको भूख का एहसास नहीं होगा।
 
 
3 सत्तू प्रोटीन का बढ़िया स्त्रोत है और य‍ह पेट की गड़बड़ियों को भी ठीक करता है। इसे खाने से लिवर मजबूत होता है और एसिडिटी की समस्या दूर होती है अ और आसानी से पचने के कारण कब्जियत भी नहीं होती।
 
4 जौ और चने से बनाया गया सत्तू डाइबिटीज में फायदेमंद है। अगर आप डाइबिटीज के मरीज हैं तो रोजाना इस सत्तू का प्रयोग आपके लिए फायदेमंद है। इसे पानी में घोलकर शर्बत के रूप में या फिर नमकीन बनाकर भी लिया जा सकता है।
 
 
5 शरीर में ऊर्जा की कमी होने पर सत्तू तुरंत ऊर्जा देने का कार्य करता है। यह कमजोरी को दूर कर आपको ऊर्जावान बनाए रखने में कारगर है। इसमें कई तरी के पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं जो पोषण देते हैं।
 
6 मोटापे से परेशान लोगों के लिए सत्तू एक रामबाण उपाय है। जौ से बना सत्तू प्रतिदिन खाने से पाचन तंत्र भी सुचारु रूप से कार्य करता है और मोटापा कम होकर आप छरहरी काया पा सकते हैं।
 
 
7 ब्लडप्रेशर के मरीजों के लिए सत्तू का सेवन काफी लाभदायक होता है। इसके लिए सत्तू में नींबू, नमक, जीरा और पानी मिलाकर सेवन करना चाहिए।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी