अगर आप जोड़ों और हड्डियों के अंदरूनी दर्द से परेशान हैं, और इसके अलावा सेहत की अन्य समस्याओं से भी घिरे हुए हैं, तो परेशान बिल्कुल न हों, इसका इलाज है हमारे पास। जिलेटिन के इस बेहतरीन प्रयोग से आप पा सकते हैं दर्द, और कई तरह की समस्याओं से आजादी। जानिए कैसे करना है जिलेटिन का यह प्रयोग -
इसके लिए आपको लगभग 150 ग्राम जिलेटिन की जरूरत होगी जो महीने भर आपके काम आ सकता है। लगभग 2 चम्मच जिलेटिन को एक चौथाई कप फ्रिज के ठंडे पानी में घोलें और इसे रात भर यूंही रहने दें। सुबह उठकर जब यह जैली की तरह गाढ़ा हो जाए, तब इसका सेवन करें। आप चाहें तो इसमें अपने अनुसार दही, जूस, शहद, पानी मिक्स करके पी सकते हैं।
लगभग 1 महीने तक लगातार, सुबह खाली पेट आपको इसका सेवन करना है, और हर 6 महीने में इसे दोहराना है। कुछ ही दिनों में आप इसके बेहतरीन लाभ खुद ही महसूस करेंगे। जानिए इसके 5 बेहतरीन सेहत लाभ -