शहद के साथ लहसुन सेवन से होंगे बड़े फायदे

शहद और लहसुन दोनों का साथ में सेवन करने से आप पा सकते हैं सेहत से जुड़े 5 फायदे। 
 
पहले जानिए कि कैसे करें लहसुन और शहद का साथ में सेवन - 
 
लहसुन को छीलकर हल्‍का सा दबाकर कूट लें और फि‍र इसमें शहद मिलाइए। लहसुन में जब शहद अंदर तक भर जाए, तब इसका सेवन करें। 
 
ध्यान रहे कि इसका सेवन आपको सुबह खाली पेट करना है। 
 
अब जानिए इसके सेवन से होने वाले यह 5 लाभ - 
 
1 प्रतिरोधकता - रोग प्रतिरोधकता बढ़ाने के लिए इसका उपयोग बेहद फायदेमंद साबित होगा।
 
2 इंफेक्शन - किसी भी तरह के फंगल इंफेक्शन से बचने के लिए यह लाभकारी है।
 
3 कोलेस्ट्रॉल - शहद और लहसुन, दोनों ही कोलेस्ट्रॉल को कम करने में अहम भूमिका निभाते हैं। 
 
4 खराश - एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण गले की समस्याएं जैसे खराश व सूजन आदि में इसका उपयोग फायदेमंद है। 
 
5 सर्दी - सर्दी जुकाम से बचने के लिए इस मिश्रण का प्रयोग फायदेमंद है। 

 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी