लेकिन आजकल की जीवन शैली में कई महिलाओं को मेनोपॉज समय से पहले आने लगा है। इस वजह से अक्सर महिलाओं के मन मे सवाल रहता है कि क्या समय से पहले आने वाले मेनोपॉज को डिले किया जा सकता है। चलिए आज इसी विषय पर हम आपको वेबदुनिया हिंदी पर विस्तार से समझते हैं।
-
हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी भी एक तरीका है जिससे अर्ली मेनोपॉज से बचा जा सकता है। इस थेरेपी में शरीर में एस्ट्रोजन लेवल को मेंटेन रखकर, मेनोपॉज के लक्षणों को डिले किया जाता है।
-
तनावपूर्ण जीवन शैली हमारी रिप्रोडक्टिव हेल्थ पर नेगेटिव असर डालती है इसलिए जीवन में बैलेंस बनाए रखने के लिए योग और मेडिटेशन को शामिल करें।
-
स्मोकिंग की वजह से ओवरीज की एजिंग जल्दी हो सकती है। अल्कोहल का सेवन भी हार्मोन्स पर नकारात्म असर डालता है। इनका सेवन भी अर्ली मेनोपॉज की वजह बन सकती है।
-
कुछ स्टडीज में यह बात भी सामने आई है कि जिन महिलाओं ने लंबे वक्त तक ब्रेस्टफीड किया है, उन्हें अर्ली मेनोपॉज का ख़तरा कम होता है।
-
मेनोपॉज जेनेटिक कारणों पर भी निर्भर करता है। हालांकि मेनोपॉज एक नेचुरल प्रक्रिया है। यदि आपको लगता है कि आप में अर्ली मेनोपॉज के संकेत दिखाई दे रहे हैं तो बिना डॉक्टर की सलाह से आपको कोई भी ट्रीटमेंट नहीं लेना चाहिए।
अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।