Health Tips : कोविड काल में सुबह खाली पेट आंवला जूस पीने से मिलते हैं ये 5 अचूक लाभ

सुबह की शुरुआत चाय से ही की जाती है। तो कुछ लोग गर्म पानी पीते हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि हेल्दी ड्रिंक या गर्म पानी पीकर ही सुबह की शुरुआत करना चाहिए। इससे सेहत को कई लाभ मिलते हैं। और यूरिन के जरिए पेट की गंदगी बाहर निकल जाती है। आंवला सुपर रिच फूड है। इसे आयुर्वेद में औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। आंवले में विटामिन-सी से भरपूर होता है। इसके अलावा आंवले में विटामिन ए, बी कॉम्‍प्‍लेक्‍स, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर के गुण पाए जाते हैं। आइए जानते हैं सुबह खाली पेट आंवले का जूस पीने से क्‍या फायदे होते हैं -

1.रोग प्रतिरोधक क्षमता - रोज सुबह खाली पेट आंवले के जूस का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इम्‍युनिटी मजबूत होने पर शरीर को कई बीमारियों की चपेट में आने से बचा जा सकता है।

2. पाचन क्रिया करें मजबूत - अगर आपकी पाचन क्रिया कमजोर होगी तो आप बहुत अधिक भोजन नहीं कर सकेंगे। जिसका सीधा असर आपकी हेल्‍थ पर दिखता है। इसमें मौजूद जरूरी पोषक तत्व पाचन क्रिया को मजबूत करते हैं।

3. चेहरा का ग्‍लो बढ़ता है - आंवले में विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है। जिससे चेहरे का ग्लो बढ़ता है, फुंसी या अन्‍य पिगमेंटेशन से छुटकारा मिलता है। डार्क सर्कल भी कम होने लगते हैं। आजकल बाजार में विटामिन सी के अलग से सीरम भी उपलब्ध है लेकिन आंवले का जूस पीने से आपको कई सारे लाभ एक साथ मिलते हैं।

4. मोटापा कम करें - सुंदर दिखने के लिए आपका फिजिक भी बहुत मायने रखता है। ऐसे में बढ़ा हुआ वजन पर्सनालिटी के साथ बीमारियों को भी बुलावा देता है। इसलिए खाली पेट आंवले के जूस का सेवन करना चाहिए।  

5.आयरन - आंवले में आयरन प्रचुर मात्रा में होता है। आयरन की कमी को पूरा करने का सबसे अच्‍छा स्त्रोत है। इससे शरीर में खून की कमी दूर होती है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी