World Heart Day 2024 : आपके दिल का खास ख्याल रखता है पिस्ता, जानिए इसके 5 गजब के फायदे

WD Feature Desk

शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024 (16:00 IST)
Health benefits of Pista : आम तौर पर नट्स में फैट और कैलोरी अधिक होती है, लेकिन पिस्ता में ऐसा नहीं है। इसमें शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व होते हैं और इसके ये गुण ही इसे एक सुपरफूड बनाते हैं। ये नट ना केवल खाने में स्वादिष्ट होते हैं बल्कि सुपर हेल्दी भी होते हैं। पिस्ता सलाद, आइस क्रीम और अन्य बेक्ड फूड्स में अत्यधिक उपयोग किया जाता है। इसके अलावा आप इसे एक स्नैक के तौर पर भी खा सकते हैं। पिस्‍ते में प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम, फाइबर, मैग्नीशियम आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आपकी हेल्‍थ के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से न केवल आपके कोलेस्‍ट्रॉल को कंट्रोल में रहेगा बल्कि हार्ट से जुड़ी बीमारियों से भी छुटकारा मिल सकता है। 
 
पिस्ता के बेहतरीन फायदे 
1. ब्लड प्रेशर को करें नियंत्रित
पिस्ता में पोटेशियम की मात्रा ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करती है। इसके नियमित सेवन से शरीर में ब्लड वैसेल को आराम मिलता है और ये सोडियम के प्रभावों को कम करने में मदद कर सकता है। इस तरह पिस्ता से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। जिससे हार्ट हेल्थ से जुड़ी समस्या होने का खतरा कम हो जाता है। 
 
2. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर 
पिस्ता में ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और शरीर की सूजन को कम करके आपके हार्ट को सुरक्षित रखते हैं। ये फ्री रेडिकल्स के होने वाले डैमेज को रोकने में भी हेल्प करते हैं और हार्ट हेल्थ को बेहतर करते हैं। विटामिन सी और विटामिन ई जैसे एंटीऑक्सिडेंट से शरीर को फ्री रेडिकल्स को निकलता है।
 
3. कोलेस्ट्रॉल लेवल रखे कंट्रोल
पिस्ता में फाइबर और ढेरों मिनरल्स होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल में रखने के साथ ही ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर को भी सही बनाए रखते हैं। ये पेट पर भी पॉजिटिव प्रभाव करता है, क्योंकि ये गुड बैक्टीरिया में इजाफा करता है। पिस्ता खाने से पेट भरा रहता है, ऐसे में वजन भी कम हो सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होने के कारण बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है। 
 
4. आंखों की स्वास्थ्य 
पिस्ता में मौजूद विटामिन ई की हाई मात्रा आंखों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और आपके विजन में सुधार करता है। इसमें कैरोटीनॉयड भी होते हैं, जो आंखों को मोतियाबिंद से बचाते हैं। पिस्ता में आंखों के लिए बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ये आंखों को धूप से होने वाले नुकसान और अन्य रोशनी से बचाते हैं। 
 
5. डायबिटीज को कंट्रोल में रखे 
आप जो भी चीज खाते हैं, उसका आप के ब्लड शुगर लेवल पर क्या असर होता है, उसे ग्लाइसेमिक इंडेक्स निर्धारित करता है। कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली चीजें डायबिटीज के लिए फायदेमंद होते हैं। पिस्ता में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जो इसे डायबेटिक पेशेंट के लिए सुरक्षित विकल्प बनाता है। पिस्ता का सेवन खाने से पहले किया जाए, तो अधिक लाभ होगा। हालांकि, किसी भी चीज का अधिक सेवन सही नहीं है। ऐसे में डायबिटीज होने पर भी आप को पिस्ता सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 
ALSO READ: कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए खाएं ये सब्जियां, स्वास्थ्य रहेगा दुरुस्त

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी