Immunity Booster : त्योहारों के दौरान महिलाएं ये चीजें खाकर बढ़ा सकती हैं अपनी इम्युनिटी

WD Feature Desk

शनिवार, 5 अक्टूबर 2024 (17:49 IST)
How to boost your Immunity in Festivals : त्योहारों का मौसम हर किसी के लिए खास होता है, लेकिन इस दौरान हमारी स्वास्थ्य और इम्यूनिटी का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। खासकर महिलाओं के लिए, जो परिवार और त्योहारों की तैयारियों में व्यस्त रहती हैं। इस लेख में हम कुछ इम्युनिटी बूस्टर food items के बारे में जानेंगे, जो न केवल सेहत को बढ़ावा देते हैं, बल्कि त्योहारों की खुशियों को भी दोगुना कर देते हैं।
 
1. हरी पत्तेदार सब्जियां 
पालक, मेथी, और सरसों जैसे पत्तियां  विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होती हैं। इनमें आयरन भी अच्छी मात्रा में होता है, जो शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने में सहायक होता है। अगर आप सोच रहे हैं कि इन सब्जियों को कैसे उपयोग करें, तो जवाब बहुत आसान है... इन सब्जियों को सूप, पराठा, या सलाद में शामिल करें। ये आपके शरीर में इंस्टेंट एनर्जी लाएगी। 
 
2. दही
दही प्रोबायोटिक्स का अच्छा स्रोत है, जो पाचन में मदद करता है और इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है। यह शरीर में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में सहायक होता है। आप दही को सलाद, कड़ी, रायता, या केवल नमक या शक्कर मिला कर भी खा सकते हैं। त्योहारों में दही-based व्यंजन बनाना भी एक अच्छा ऑप्शन रहेगा।
 
3. बादाम और किशमिश 
 ड्राई फ्रूट्स हमेशा त्योहारों की रौनक बढ़ाते हैं। बादाम में मैग्नीशियम होता है जो हाई बीपी के रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। नियमित रूप से भीगी हुई बादाम खाने से खराब कोलेस्ट्रॉल का लेवल भी काम हो जाता है। साथ ही किशमिश में आयरन और एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा भरपूर होती हैं। भीगी हुई किशमिश को रोज खाने से स्किन हेल्दी और चमकदार भी बनती है।
 
4. शहद
शहद एक ऐसा प्राकृतिक एंटीबायोटिक है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। शहद के स्किन से लेकर इम्युनिटी तक, कई सारे फायदे हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। आप त्योहारों में शहद को दूध, नींबू, या फलों के सलाद में मिलाकर खा सकते हैं।
 
5. फलों का सेवन
सिट्रस फल जैसे संतरा, नींबू, और अमरूद में विटामिन C की अच्छी मात्रा होती है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। पपीते में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी और कई अन्य खनिज होते हैं। यह फल एंटी-ऑक्सीडेंट का भी एक समृद्ध स्रोत है। त्योहारों पर आप फलों का सलाद बना सकती हैं या जूस के रूप में लें सकती हैं। कुछ इंटरेस्टिंग करने के लिए आप फ्रूट चाट, फ्रूट कस्टर्ड या शेक भी बना सकती हैं। 


 अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 
ALSO READ: Stay Focused : बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए असरदार है ध्यान केंद्रित करने के ये आसान उपाय

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी