OMG 2 के एक्टर पंकज त्रिपाठी का क्या है fitness secret

pankaj tripathi fitness
'वो स्त्री है वो कुछ भी कर सकती है।' पंकज त्रिपाठी का यह मशहूर डायलॉग तो आपने ज़रूर सुना होगा। यह डायलॉग फिल्म 'स्त्री' का है। आज की बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ OTT प्लेटफार्म पर भी पंकज त्रिपाठी काफी प्रचलित हैं। बच्चा-बच्चा भी पंकज त्रिपाठी की एक्टिंग को बहुत पसंद करते हैं। साथ ही भारत के युवाओं के दिलों में पंकज त्रिपाठी के लिए अलग ही जगह है। पंकज त्रिपाठी अपनी एक्टिंग के साथ फिटनेस के लिए भी काफी चर्चा में रहते हैं। वर्तमान में पंकज त्रिपाठी की उम्र 46 वर्ष है पर उनकी चेहरे की चमक से उनकी उम्र का अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल है। चलिए जानते हैं पंकज त्रिपाठी का क्या है फिटनेस सीक्रेट...
 
जानिए पंकज त्रिपाठी का फिटनेस सीक्रेट
 
1. घर पर करते हैं वर्कआउट: पंकज शो ऑफ के लिए जिम जाना पसंद नहीं करते हैं। साथ ही उनका लक्ष्य बॉडी बिल्डिंग करना भी नहीं है। पंकज health concious हैं इसलिए उन्हें फिट रहना पसंद है। पंकज घर में तीन दिन योग और दो दिन जिम करते हैं। साथ ही एक्सरसाइज में पंकज कार्डियो करना पसंद करते हैं। 

 
2. ज्यादा पैदल चलने की कोशिश: पंकज ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि वह ज्यादा-से-ज्यादा चलने की कोशिश करते हैं। दिन में वह करीब 45 मिनट से 1 घंटे तक की वॉक करना पसंद करते हैं। उनकी वॉक का शेड्यूल उनकी शूटिंग पर भी निर्भर करता है। 
 
3. ऐसे करते हैं दिन की शुरुआत: पंकज अपनी दिन की शुरुआत गुन-गुने से पानी करते हैं। खाली पेट गुन-गुने पानी की मदद से शरीर में मेटाबोलिज्म बढ़ता है। साथ ही वज़न भी नियंत्रित रहता है। हफ्ते में 1-2 बार पंकज गुन-गुने पानी में शहद और नींबू मिलाकर भी पीते हैं। 
 
4. नाश्ते में शामिल हैं ये चीज़ें: पंकज वैसे तो घर का खाना पसंद करते हैं पर नाश्ते में वह स्प्राउट्स और फल खाना ही पसंद करते हैं। स्प्राउट्स में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है जिससे शरीर में पुरे दिन एनर्जी बनी होती है। साथ ही फल के सेवन से विटामिन की कमी पूरी की जा सकती है। 
 
5. डिनर में खाते है ये चीज़ें: पंकज अपना लंच साधारण तरीके से ही करते हैं। डिनर में वह सूप और सलाद का सेवन करना पसंद करते हैं। पंकज रात को ज्यादा हैवी नहीं खाते हैं। सूप और सलाद में पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व होते हैं। साथ ही डिनर में लाइट खाने का ही सुझाव दिया जाता है। 
ALSO READ: Bhumi Padnekar ने कैसे किया था 32 किलो वजन कम

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी