Bhumi Padnekar ने कैसे किया था 32 किलो वजन कम

bhumi pednekar weight loss diet
'शादी के बाद लव स्टोरी शुरू नहीं होती, खत्म हो जाती है।' भूमि पेडनेकर का यह फेमस डायलॉग तो आपने सुना ही होगा। यह डायलॉग शुभ मंगल सावधान फिल्म का है। भूमि अपनी एक्टिंग के साथ खूबसूरती के लिए भी भारत में काफी प्रचलित हैं। दम लगा के हईशा में भूमि अपनी एक्टिंग के लिए काफी फेमस हुई।न पर इस फिल्म के बाद भूमि ने अपना वज़न काफी कम किया। भूमि की हेल्दी बॉडी पर काफी चर्चा होती है। साथ ही हर कोई उनकी वेट लोस जर्नी जानना चाहते हैं। आपको बता दें कि दम लगा के हईशा फिल्म के बाद भूमि ने कुल 30-32 किलो तक वज़न कम किया है। हैरानी की बात यह है कि भूमि ने सिर्फ 4 महीने में 21 किलो तक वज़न कम किया था। चलिए जानते हैं भूमि के वेट लॉस सीक्रेट के बारे में...
 
क्या है भूमि पेडनेकर की वेट लॉस जर्नी
 
1. नाश्ते में खाती हैं ये चीज़ें: भूमि पतला होने के लिए नाश्ते में कई हेल्दी चीज़ें खाती हैं। चलिए जानते हैं इस डाइट के बारे में..

2. लंच में खाती हैं ऐसा खाना: अगर आप सोच रहें है कि भूमि लंच में सिर्फ सलाद या उबला हुआ खाना खाती होंगी तो आप बिलकुल गलत हैं। चलिए जानते हैं इनकी लंच डाइट...
3. शाम का स्नैक्स: शाम को स्नैक्स के लिए भूमि बहुत हेल्दी डाइट मैनेज करती हैं। शाम को वह पपीता, जामफल, एप्पल या नाशपाती खाना पसंद करती हैं। इसके साथ ही ग्रीन टी और ड्राई फ्रूट्स का सेवन करती हैं। 
 
4. ऐसा होता है डिनर: भूमि अपने डिनर में एक बड़ी कटोरी सलाद खाती हैं। साथ ही ग्रिल्ड पनीर या तोफू भी डाइट में शामिल होता है। इसके साथ ही भूमि स्टीम सब्जियां और ग्रिल्ड चिकन भी खाती हैं। 
 
5. डाइट के अलावा करती थी ये काम: भूमि ने अपना वेट लॉस जर्नी में शक्कर का बिलकुल सेवन नहीं किया। साथ ही वह नियमित रूप से जिम में कार्डियो एक्सरसाइज करती हैं। भूमि ने वज़न कम करने के लिए कभी स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो नहीं की है। उन्होंने हेल्दी तरीके से अपना वज़न कम किया है। उनकी डाइट में न्यूट्रिशन भरपूर मात्रा में शामिल है। 
ALSO READ: आपकी cravings बताती हैं आपके शरीर की nutrition deficiency

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी