गांजे के 10 खतरनाक नुकसान, जानें जरूरी बातें

आपने गांजे का नाम तो जरूर सुना होगा। अधिकतर लोग इस बात से भी वाकिफ होंगे कि यह नशे की लत लगाने वाली एक खतरनाक चीज है। इसे स्लो पॉइजन कहना गलत नहीं होगा। लेकिन इतने दुष्प्रभावों के बाद भीलोग इसका सेवन करते हैं बिना इसके नुकसान को जाने। इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि यदि कोई व्यक्ति गांजे का उपयोग करता है तो उसे क्या-क्या स्वास्थ्य समस्या हो सकती है? आइए जानते हैं।
 
*गांजे के ज्यादा सेवन से मानसिक बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है।
 
*गांजे के नियमित सेवन से आप प्रेरणाविहीन महसूस कर सकते हैं।
 
*यदि आप नियमित गांजे का सेवन करते हैं तो आपकी मानसिक स्थिति पर इसका बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है।
 
*नियमित रूप से गांजा पीने से तनाव और अवसाद की स्थिति पैदा हो सकती है।
 
* प्रजनन तंत्र पर इसका हानिकारक प्रभाव होता है। प्रोस्टेट कैंसर और बांझपन की समस्या होने की आशंका बढ़ जाती है।
 
*गले और मुंह में जलन, कैंसर और खांसी बनी रहती है।
 
*यदि नियमित गांजे का सेवन किया जाए तो इससे हार्टअटैक आने का खतरा बना रहता है। गांजे का सेवन करने से हड्डियां गलने लगती हैं।
 
*कम उम्र में नौजवानों ने जितना ज्यादा नशा किया, उनकी बुद्धि उतनी ही मंद होती गई और नशा छोड़ने पर भी उनकी बुद्धि का विकास नहीं हो पाया।
 
*लंबे समय तक गांजे का उपयोग करने से सांस के रोग होने का खतरा रहता है।
 
*यदि आप गांजे का सेवन करते हैं तो आपकी याददाश्त भी प्रभावित हो सकती है। इससे आपके सामाजिक और पारिवारिक रिश्तों पर प्रभाव पड़ सकता है।
 
*नियमित गांजे का उपयोग लगातार खांसी और कफ का कारण बन सकता है।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी