वजन कम करना चाहते हैं, तो जानिए क्या है नेगेटिव कैलोरी फूड?

क्या आप अपना वजन कम करने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं? लेकिन फिर भी वजन कम नहीं हो रहा और सारी कोशिशों पर पानी फिर रहा है? अगर ऐसा है, तो हो सकता है कि इसका कारण ऐसा भोजन करना हो जो 'हाई कैलोरी फूड हो'। वजन कम करने के लिए आपको व्यायाम के अलावा ऐसे खाने की जानकारी भी होना चाहिए जिसमें कम या बिल्कुल ही कैलोरी न हो, ऐसे खाद्य पदार्थों को नेगेटिव कैलोरी फूड भी कहा जा सकता हैं।
 
आइए, आपको ऐसे ही कुछ नेगेटिव कैलोरी फूड के बारे में बताते हैं -
 
1. सेब - सेब खाना आपको केवल डॉक्टर से ही दूर नहीं रखता बल्कि वजन कम करने में भी मदद करता है। इसमें काफी मात्रा में फाइबर होता है और यह कैलोरी भी काफि कम होती है।
 
2. ब्रोकली - ब्रोकली को सुपरफूड कहा जाता है क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर भरपूर मात्रा में होते है। यह वजन कम करने में सहायक होता है।
 
3. तरबूज - तरबूज में विटामिन ए, आयरन, कैल्शियम लाइकोपीन और फाइबर होता है लेकिन कैलोरी काफी कम होती है।
 
4. पालक - पालक में विटामिन के, विटामिन ए, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट आदि होते है जो कि सेहत के लिए तो फायदेमंद होते ही है साथ ही अगर पालक के रस में गाजर का रस मिलाकर पीया जाएं तो यह चर्बी कम करने में भी मदद करता है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी