Health Tips : क्‍या आप भी सामान्य रोग से परेशान हो गए हैं, कहीं इस विटामिन की कमी तो नहीं

Webdunia
शरीर को सही तरह से कार्य करने के लिए सभी तरह के विटामिन और पोषक तत्वों की जरूरत होती है। शरीर में प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स और खनिज जरूर है। शरीर में हर तरह के विटामिन जरूरी होते हैं। विटामिन ए, विटामिन बी, सी, डी, बी 12 और अन्‍य। लेकिन विटामिन बी 5 भी एक जरूरी विटामिन है। जिसके बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है। अन्‍य विटामिन की तरह इसकी भी कमी होने पर आप अन्य रोग की चपेट में आ सकते हैं।  

विटामिन बी5 क्‍या है?

विटामिन बी 5 को पैंटोथैनिक एसिड भी कहा जाता है। शरीर में इसकी मात्रा कम होने लगती है तब बी 5 की कमी होती है। अन्‍य विटामिन की तरह यह भी एक जरूरी विटामिन है। इसकी  सही मात्रा शरीर में होने पर ऊर्जा में बदलने में मदद मिलती है साथ ही इसे वसा के ब्रेकडाउन के लिए भी जरूरी माना जाता है।

विटामिन बी 5 की कमी के लक्षण

- हाथ पैरों में जलन होना।
- हाथ पैर में सुन्नपन।
- लगातार सिरदर्द रहना।
- थकान और बेचैनी रहना।
- चिड़चिड़ापन।
- नींद ठीक से नहीं आना।  
- हार्ट बर्न होना।
- दस्त लगना।
- उल्टी होना।
- भूख न लगना।

विटामिन बी 5 के स्‍त्रोत

- मशरूम
- सूरजमुखी के बीज
- एवोकाडो
- ब्रोकली
- आलू
- ब्रोकली
- दुग्ध पदार्थ
- नट्स और  
- बीन्स

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख