देश की ब्लड डोनेशन इंडस्ट्री के चौंकानेवाले तथ्य

ब्लड  डोनेशन कैंप, ब्लड  बैंक ऐसे शब्द हैं जहां दान करना बहुत ही अच्छा काम माना जाता है। निश्चिततौर पर यह आपका बिल्कुल सही कदम है। ऐसा कर आप किसी जरूरतमंद की जान बचाते हैं। यह निस्वार्थ सेवा है। 

 
आप नियमिततौर पर ब्लड डोनेट करना अपनी जिम्मेदारी समझते हैं। ब्लड देने के बाद बिस्किट और चाय पीकर आपको असीम आनंद मिलता है परंतु क्या आपको पता है आपके खून के साथ क्या हो रहा है? आगे आने वाले तथ्य आपके लिए चौंकानेवाले हैं। 
 
1. आपके ब्लड से प्लाज्मा निकाल लिया जाता है : इंसानी खून में प्लाज्मा बेहद महत्वपूर्ण तत्व होता है। कई भ्रष्ट अस्पताल ऑफिशियल आपके खून से प्लाज्मा निकालकर फार्मास्यूटिकल कंपनियों को उंचे दामों में बेच देते हैं। आपका खून उनके लिए मुफ्त था इस तरह उनका फायदा बहुत ज्यादा होता है। इस आंकडे को आप करोड़ों में भी समझ सकते हैं। 
 
2. ब्लड बैंकों में खून फिर भी कम है : बावजूद इसके कि बहुत से लोग समय समय पर खून का दान करते हैं, भारत में ब्लड की कमी है। यह कमी 35 प्रतिशत तक है। इसकी वजह खून का सही तरीके से स्टोरेज न होना भी है। कैंपों से इकट्ठा खून अक्सर बेच दिया जाता है। जिससे बैंकों में हमेशा कमी बनी रहती है। 
 
अगले पेज पर इन चीजों को मिलाते हैं खून में... 

3. अधिक दाम के लिए बेच दिया जाता है : आपके निस्वार्थ भाव से खून दिया। जिससे जिसे भी जहां भी जरूरत हो खून की उपलब्धता हो सके परंतु कुछ लोगों के लालच के चलते ऐसा नहीं हो पाता। आपका खून अधिक दाम चुकाने वाले को बेच दिया जाता है। 

 
4. गैरकानूनी तरीकों से ब्लड इकट्ठा करना : ऐसे कई ब्लड कलेक्शन करने वाले लोग या संस्थाएं हैं जो गैरकानूनी रूप से खून इकट्ठा करते हैं। जहां पैसों के लालच में गरीब लोग अपना खून बेच देते हैं। यहां से कलेक्ट खून की बीमारियों के संबंध में कोई जांच नहीं होती। ऐसे में ब्लड चढ़वाना एक नई बीमारी को निमंत्रण भी हो सकता है। 
 
5. ब्लड में सलाइन और पानी भी मिला दिया जाता है : ये सुनकर आपको धक्का लगेगा परंतु पैकेट में खून की पूर्ति करने के लिए खून में मिलावट भी की जाती है। पैकेट को बड़ा दिखाने के लिए सलाइन और पानी मिला दिया जाता है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें