प्रयोगशाला में हृदय कोशिकाओं का रिमोट से संचालन करने वाली तकनीक विकसित

वैज्ञानिकों ने एक ऐसी तकनीक विकसित की है जिससे प्रयोगशाला में तैयार होने वाले मानव हृदय की कोशिकाओं के विकास को तेज या धीमा किया जा सकता है।

 
यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया सैन डियागो स्कूल ऑफ मेडिसिन के अनुसंधानकर्ताओं ने हृदय कोशिकाओं का संचालन सिर्फ उन पर प्रकाश डालकर किया है। इन कोशिकाओं का विकास ग्राफीन नाम के पदार्थ पर किया जाता है, जो प्रकाश को बिजली में बदल देता है और जो मानक प्लास्टिक या ग्लास प्रयोगशाला डिश की अपेक्षा ज्यादा बेहतर वातावरण तैयार मुहैया कराता है।

 
इस प्रक्रिया के बारे में विस्तार से 'साइंस एडवांसेज जर्नल' में बताया गया है। इस प्रक्रिया का उपयोग कई अनुसंधानों और चिकित्सा क्षेत्र में किया जा सकता है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी