राष्ट्रीय ख्याति के अंबिका प्रसाद दिव्य पुरस्कारों हेतु पुस्तकें आमंत्रित

साहित्य सदन, भोपाल द्वारा राष्ट्रीय ख्याति के उन्नीसवें अंबि‍का प्रसाद दिव्य स्मृति प्रतिष्ठा पुरस्कारों हेतु साहित्य की अनेक विधाओं में पुस्तकें आमंत्रित की गई हैं। उपन्यास, कहानी, कविता, व्यंग, निबंध एवं बाल साहित्य विधाओं पर, प्रत्येक के लिए इक्कीस सौ रुपए राशि के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।


दिव्य पुरस्कारों हेतु पुस्तकों की दो प्रतियां, लेखक के दो छाया चित्र एवं प्रत्येक विधा की प्रविष्टि के साथ दो सौ रुपए प्रवेश शुल्क भेजना होगा। हिन्दी में प्रकाशित पुस्तकों की मुद्रण अवधि 1 जनवरी 2014 से लेकर 31 दिसंबर 2015 के मध्य होना चाहिए। राष्ट्रीय ख्याति के इन प्रतिष्ठा पूर्ण चर्चित दिव्य पुरस्कारों हेतु प्राप्त पुस्तकों पर गुणवत्ता के क्रम में दूसरे स्थान पर आने वाली पुस्तकों को दिव्य प्रशस्ति-पत्रों से सम्मानित किया जाएगा।

श्रेष्ठ साहित्यिक पत्रिकाओं के संपादकों को भी दिव्य प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए जायेंगे। अन्य जानकारी हेतु मोबाइल नं. 09977782777, दूरभाष - 0755-2494777एवं ईमेल - [email protected] पर सम्पर्क किया जा सकता है। पुस्तकें भेजने का पता है - श्रीमती राजो किंजल्क , साहित्य सदन , 145-ए, सांईनाथ नगर, सी-सेक्टर, कोलार रोड, भोपाल- 462042। पुस्तकें प्राप्त होने की अंतिम तिथि है 30 दिसंबर 2016 । कृपया प्रेषित पुस्तकों पर पेन से कोई भी शब्द न लिखें।

वेबदुनिया पर पढ़ें