पंछी बचाओ परिंडा लगाओ अभियान का पोस्टर विमोचन

WD

जयपुर।27 फरवरी 2017 को शुभ सेवा संकल्प द्वारा चलाए जा रहे पंछी बचाओ परिंडा लगाओ अभियान का पोस्टर विमोचन पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं पुष्पेंद्र भारद्वाज, प्रदेश अध्यक्ष पर्यावरण विभाग कांग्रेस कमेटी ने जयपुर स्थित अपने निवास स्थान पर किया।

 
मूक बेजुबान पंछियों के लिए चलाए जा रहे इस अभियान की गहलोत ने सराहना की। पर्यावरण सुरक्षित तो हमारा भविष्य सुरक्षित, बढ़ती आबादी के कारण वैसे सभी जगह आबोहवा बिगड़ रही है, लेकिन शहरों में यह स्थिति कहीं ज्यादा भयावह है। इन आबोहवा के बावजूद लोग शहरों में रहने को विवश हैं। लेकिन परिंदों को यह मंजूर नहीं है। वह शहर छोड़ रहे हैं। परिंदों के शहर छोड़ने के कारण पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है।


पक्षियों का जीवन हमारे लिए अति आवश्यक है। साथ ही परिंदों के संरक्षण, भीषण गर्मी में पेयजल, दाना-पानी की व्यवस्था करना हम सभी का फर्ज है। परिंदे पर्यावरण में सहयोग करते हैं। परिंदो द्वारा बीजारोपण किया जाता रहा है क्योकि यही परिंदे बीज खाते समय नयी जगहों पर गिराते रहते है। जिससे एक नए पेड़ का उदय होता है।
 
अभियान के संयोजक रवि निमोडिया ने बताया की इस वर्ष 11000 परिंडे बांधे जाएंगे। इस दौरान डॉ शालिनी चतुर्वेदी, उमेश तिवारी, रचित माहेश्वरी, रवींद्र सोबती, रवि शर्मा, सुमित शर्मा, इन्द्र देव बडगुजर, रवि बापलावत, डॉ शालिनी चतुर्वेदी मौजूद रहे।

वेबदुनिया पर पढ़ें