हिन्दी कविता : एक सवाल?

सांस लेना 
प्रार्थना करना 


 
बोलना 
खाना 
पीना 
उठना
बैठना
हंसना 
रोना 
नाचना 
गाना 
पढ़ना 
लिखना 
लड़ना
बहस करना 
खेलना 
काम करना 
कलाकारी
रंग भरना 
प्यार करना 
शोक करना 
चोट लगना
खून बहना 
 
जीना 
मरना 
 
यह समस्त प्राणियों में 
स्वाभाविक है 
 
'निर्जन' प्रश्न सभी से यही कि
जाति,
रंग,
ऊंच,
नीच,
कामुकता,
धर्म,
लिंग,
के आधार पर 
हम आपस में 
एक-दूसरे को 
इतना अलग कैसे करते हैं?
 

वेबदुनिया पर पढ़ें