Holi Wishes 2021 in corona time : कोरोनाकाल में होली की 5 रंगीली शुभकामनाएं

रंगों का त्योहार है। हर तरफ बहार है लेकिन इस बार कोरोना की मार है.... हर तरफ हाहाकार है...  सावधानी रखें और अपने दोस्तों को भी समझाएं.... दीजिए उन्हें होली की ये विशेष शुभकामनाएं... 
 
खुद भी बचेंगे, दूसरों को भी बचाएंगे 
रंग नहीं इस बार रंगीन मास्क लगाएंगे 
 
रंग-गुलाल है, कोरे कोरे गाल है 
लेकिन कोरोना काल में दूर से ही धमाल है   
 
रंग हरे, पीले, नीले, लाल 
पहले मास्क, फिर गुलाल 
शगुन का रंग सोहे हर गाल 
गया नहीं अभी कोरोनाकाल 
 
होली है भाई होली है 
मस्ती की ये टोली है
दूरी ना रखी तो 
कोरोना हमजोली है...  
 
दूर रहेंगे, मास्क पहनेंगे 
होली पर सावधानी रखेंगे 
पर्व मिलन में इस बार 
ऑनलाइन रंग खूब सजेंगे

webdunia Feature desk 
ALSO READ: कोरोना काल में विशेष : होली के शुभकामना संदेश
कोरोना काल में बदल गई हैं होली की शुभकामनाएं भी...






वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी