मिली सायरस को हो गया प्यार

युवा अभिनेत्री मिली सायरस ने इस बात को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार कर लिया है कि वे भारतीय मूल के कनाडाई अभिनेता अवन जोगिया से प्यार करती हैं। हाना मोंटाना से मशहूर हुई सायरस ने अपने 18वें जन्मदिन पर अवन को अपने परिवार के सदस्यों से मिलाया।

अवन जोगिया ने निकोलडियोन शो की कई कड़ियों में काम किया है और आजकल बड़े पर्दे पर आने की तैयारियों में जुटे हैं। हाल ही में एक पार्टी के दौरान सायरस को अपने नए ब्वायफ्रेंड अवन जोगिया का चुंबन लेते हुए देखा गया था।

इन दोनों को सबसे पहले अक्तूबर में साथ-साथ देखा गया था जब इन दोनों ने साथ लंच किया और बाद में हैलोवीन पार्टी (31 अक्तूबर को मनाया जाने वाला ईसाइयों का एक पर्व) में शिरकत की थी।(भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें