मेगन फॉक्स : सबसे सेक्सी महिला

PR
मेगन फॉक्स को लगातार दूसरे वर्ष सबसे सेक्सी महिला चुना गया है। इसके पहले जेनिफर लोपेज़ वर्ष 2001 और 2002 में लगातार दो बार सेक्सी महिला चुनी गई थीं।

यूएस में एक सर्वेक्षण किया गया और वर्ष 2009 की 100 सेक्सी महिलाओं की सूची बनाई गई। मेगन ने इसमें पहला स्थान प्राप्त किया।

जेसिका अल्बा को दूसरा, स्कॉरलेट जोहानसन को तीसरा और जेसिका बिएल को चौथा स्थान मिला।

ब्रिटनी स्पियर्स इस सूची में 12 वाँ स्थान हासिल करने में कामयाब हुईं।

चित्र सौजन्य : मेगन फॉक्स डॉट नेट

वेबदुनिया पर पढ़ें