किम की केन के साथ डेटिंग!

रविवार, 24 अक्टूबर 2010 (10:51 IST)
PR
रियलिटी स्टार किम करदाशियाँ को एक रात रोमांटिक अंदाज में रैप स्टार केन वेस्ट के साथ देखा गया और फिर दोनों के संबंधों को लेकर चर्चा का बाजार गर्म हो गया।

करदाशियाँ का पिछले महीने एनएफएल खिलाड़ी माइल्स ऑस्टिन के साथ ब्रेक अप हो गया। उन्हें इस हफ्ते वेस्ट के साथ शिकागो के एक रेस्त्रां में देखा गया और वहाँ मौजूद लोगों का कहना था कि दोनों एक दूजे में खोए थे।

सूत्रों ने बताया कि केन और करदाशियाँ लवर्स की तरह व्यवहार कर रहे थे। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें