क्रिस ब्राउन के साथ संबंध नहीं : रिहाना

गायिका रिहाना ने पूर्व प्रेमी क्रिस ब्राउन के साथ अपनी गुपचुप प्रेम कहानी की अफवाहों को नकार दिया है। दोनों कुछ दिन पहले एक ही होटल में रुके थे, जिसके बाद इस तरह की बातों ने जोर पकड़ लिया था कि दोनों के बीच फिर से कोई खिचड़ी पक रही है। दोनों पिछले साल फरवरी में अलग हो गए थे।

ब्राउन ने पिछले दिनों उसी होटल में रुक कर सनसनी फैला दी थी, जिसमें रिहाना रुकी थी। अफवाहों पर रिहाना के प्रवक्ता ने कहा ‘‘यह महज एक संयोग था। वह वहाँ पहले से रूकी हुई थी।’’

(भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें