निर्देशक बनना चाहते हैं ‘हैरी पॉटर’

हैरी पॉटर के चर्चित कलाकार डेनियल रेडक्लिफ अपनी फिल्मों की श्रृंखला समाप्त करने के बाद फिल्म निर्देशन के क्षेत्र में हाथ आजमाने की मंशा रखते हैं।

रेडक्लिफ जादुई लड़के के अपने किरदार को पूरा करने के नजदीक हैं और हैरी पॉटर श्रृंखला की अंतिम फिल्म में अभिनय कर रहे हैं। यह फिल्म सन् 2011 में रिलीज होगी।

रेडक्लिफ को फिल्मों में साइन करने के लिए निर्माताओं की लंबी कतार लगी है, लेकिन युवा अभिनेता एक निर्देशक के रूप में भी अपना कौशल दिखाना चाहते हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें