पेनेलोप क्रूज प्रेगनेंट हैं इसलिए लांग शॉट उनके बजाय उनकी बहन मोनिका पर फिल्माए जाएँगे।
पेनेलोप इस समय ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन : ऑन स्ट्रेंजर टाइड्स’ फिल्म कर रही हैं। उनके पेट का उभार साफ नजर आने लगा है, इसलिए लांग शॉट्स में उनकी बॉडी डबल के रूप में उनकी बहन नजर आएँगी।
पेनेलोप और उनके पति जेवियर बर्डेम के घर अगले वर्ष की शुरुआत में बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं।