These fruits remove the dirt of the body : शरीर में जमी गंदगी यदि बाहर निकल जाती है तो व्यक्ति हर तरह से निरोगी हो जाता है। इससे आयु भी बढ़ जाती है। योग और आयुर्वेद में शरीर में जमा गंदगी को बाहर निकालने के कई तरीके बताए गए हैं, लेकिन इसके लिए आपको पहले चाय, कॉफी, दूध, कोल्ड्रिंक, मैदा, बेसन, बैंगन, समोसे, कचोरी, पोहे, पिज्जा, बर्गर आदि का त्याग करना पड़ता है। यहां जानिए ऐसे 7 फल जिन्हें खाकर शरीर की गंदगी को बाहार किया जा सकता है।
चुकंदर : यह भी शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर खून को बढ़ाने का काम करता है। इसमें बिटालिन्स नामक फाइटोन्यूट्रिएंट पाया जाता है, जो बॉडी डिटॉक्सिफिकेशन का कार्य करता है। इसे लिवर भी साफ रहता है।
केला : केले में भी फाइबर और जल बहुत मात्रा में होते हैं। इसी के साथ ही इसमें पोटेशियम, विटामिन, फोलेट भी होते हैं जो आंतों में जमा गंदगी को बाहर निकालने में सहायक है। यह कब्ज, कब्ज, गैस आदि पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं में राहत देता है।
चकोतरा : इसमें भरपूर पानी, नारिंगेनिन नामक एंटीऑक्सीडेंट और फायबर के साथ ही विटामिन सी का भरपूर स्रोत है। यह कैसी भी कब्ज हो उसे दूर कर देता है। इसके तरल पदार्थ फाइबर को उत्तेजित करते है। जिससे पांचन क्रिया ठीक रहता है कब्ज की समस्या नहीं होती है और शरीर में जमी गंदगी धीरे धीरे बाहर निकाल जाती है। चकोतरा नहीं मिले तो नींबू का प्रयोग कर सकते हैं।
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।