कुलदीप यादव की फिरकी ने फंसाई दो बड़ी मछलियां, सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ट्रेंड हुआ खिलाड़ी

कृति शर्मा

रविवार, 9 मार्च 2025 (16:39 IST)
IND vs NZ Champions Trophy Final : चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाजों रचिन रवींद्र (Rachin Ravindra) और विल यंग (Will Young) ने अपनी टीम को ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई, एक समय पर टीम इंडिया और उसके फैंस घबराते हुए नजर आ रहे थे। 8 ओवर में 57 रन बन चुके थे, वरुण चक्रवर्थी के विल यंग को पवेलियन भेजने के बाद भी रचिन रवींद्र का बल्ला थमने का नाम नहीं ले रहा था। रचिन को मोहम्मद शमी (Caught and Bowled) और डीप मिडविकेट में श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) से जीवनदान भी मिल चुके थे 10 ओवर में 69/1 स्कोर होने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने कुलदीप यादव को अटैक के लिए बुलाया और उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर खतरनाक दिख रहे रचिन को बाहर का रास्ता दिखाया।

CASTLED! | \ | #KuldeepYadav makes the impact straightaway, as #RachinRavindra is cleaned up courtesy a sharp googly! 
 #ChampionsTrophyOnJioStar FINAL  #INDvNZ | LIVE NOW on Star Sports 1, Star Sports 1 Hindi, Star Sports 2 & Sports18-1!

 Start Watching FREE on… pic.twitter.com/VEl1RJOxfE

— Star Sports (@StarSportsIndia) March 9, 2025


ALSO READ: रोहित शर्मा को गणित में नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए, भारत के लगातार 15वीं बार टॉस हारने पर फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

और यही नहीं उनके दूसरे ओवर में उन्होंने अनुभवी केन विलियमसन (Kane Williamson) को भी आउट किया। इन दोनों ही बड़ी मछलियों ने सेमी फाइनल मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक जड़कर उन्हें बाहर किया था। बेंगलुरु के रचिन रवींद्र बड़े मैच के खिलाड़ी हैं उनके सारे शतक ICC इवेंट्स में आए हैं। कुलदीप (Kuldeep Yadav) के दो विकेटों की मदद से भारत ने न्यूजीलैंड का मोमेंटम तोड़ उन्हें बैकफुट पर धकेल दिया था। जिस तरह कुलदीप ने यह 2 विकेट चटकाए, उनकी सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हुई। 

देखें X (पूर्व Twitter) पर फैंस का रिएक्शन 
 

Kuldeep Yadav apology Form.
Everyone is requested to fill it  pic.twitter.com/RTHCPYdd2y

— Dinda Academy (@academy_dinda) March 9, 2025

Experts: Rachin Ravindra is in form, India will be in trouble

Kuldeep Yadav: pic.twitter.com/IUc7TmJift

— Pakchikpak Raja Babu (@HaramiParindey) March 9, 2025

Kuldeep Yadav #INDvsNZ pic.twitter.com/lBFbhCOwIF

— Gagan (@1no_aalsi_) March 9, 2025

Kuldeep Yadav to Rachin Ravindra #INDvsNZpic.twitter.com/FnX0MxhvtG

— Desi Bhayo (@desi_bhayo88) March 9, 2025

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी